मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के निवासी वृद्ध ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड निवासी हीरालाल पुत्र बद्री प्रसाद ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।