मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा गांव में चोरों ने घर वालों को छत पर बंद कर लाखों के जेवर व नगदी की चोरी की, मौके पर पुलिस
बताते चले कि मड़िहान थाना क्षेत्र के राजौहा गांव में बुधवार व गुरुवार की देर रात गांव निवासी रामलाल मौर्य के घर में चोरों ने चोरी की है। गर्मी के कारण उनकी पत्नी दया देवी और छोटा बेटा रोहित रात में छत पर सो रहे थे। चोरों ने छत पर जाने वाले दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। और कमरों के कुंडे तोड़ अलमारी और बक्सों में ताले तोड़कर। लगभग चार लाख रुपए की चोरी की है।