बौंसी: मधुसूदन मंदिर में दीप प्रज्वलित कर लोगों ने मनाया दीपावली
Bausi, Banka | Oct 31, 2024 बौसी के प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में संध्या करीब 6:00 बजे दीप प्रज्वलित करने के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में दीपावली त्यौहार धूमधाम से मनाया। दीपावली त्यौहार को लेकर सुबह से ही बाजार में भीड़ देखी गई। वहीं संध्या में लोगों ने अपने घरों में दीप जलाए और अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।