हाथरस: सासनी के गांव वीरनगर में प्रसव के बाद अज्ञात परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव भेजा हाथरस पोस्टमार्टम के लिए
सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव में प्रसव के बाद एक विवाहिता की आज अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई !सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न तथा लापरवाही का आरोप लगाया !पुलिस ने तत्काल मृतका के शव को आज मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग हाथरस जिला पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है!