सांगानेर: जयपुर के दूदू इलाके में बेखौफ चोरों ने बीती रात एक किराना दुकान को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के दूदू क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वही बीती रात नरैना सड़क मार्ग स्थित सीमा जनरल स्टोर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और किराना सामान चोरी का मामला सामने आया है। सुबह चोरी की वारदात के बाद आसपास के इलाके मे सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार, देर रात स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आए और चोरी कर फरार हो गए।