कटनी नगर: समय पर खुल गया डिजायर का एअर बैग, वरना घटित हो जाता भीषण सड़क हादसा,बड़वारा के मझगवां वेयर के पास पिकप से टकराई कार
बड़वारा थाना अंतर्गत मझगवां वेयर हाउस के सामने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे भीषण सड़क हादसा घटित हुआ एक पिकप वाहन के चालक द्वारा अचानक वाहन रोकने के कारण पीछे से आ रही डिजायर कार पिकप वाहन से टकरा गई। समय पर कार का एअर बैग खुलने से गंभीर हादसा घटित होने से बच गया। कार में तीन लोग सवार थे जो अनूपपुर जाने निकले थे। हाईवे एंबुलेंस 1033 से उन्हे जिला अस्पताल लाया गया।