बतौली: बतौली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप लिया, धान बुआई को लेकर संघर्ष में एक व्यक्ति की हुई मौत
आज दिनांक 15 जून 2026 दिन सोमवार को शाम 4 बजे पुलिस पियारो ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवादित भूमि पर धान बुआई को लेकर हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।