रजौन थाना क्षेत्र के सुवखा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए । सुवखा गांव निवासी प्रमोद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके बगल के आठ पड़ोसी अचानक उसके घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे । विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया । बीज बचाव पत्नी आई तो लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया।