चाचौड़ा: भूराखेड़ी गांव में नरवाई की आग से भारी नुकसान, दो किसानों के मकान जले
Chachaura, Guna | Apr 30, 2026 चाचौड़ा तहसील के भूराखेड़ी गांव में अज्ञात व्यक्ति ने नरवाई में लगाई आग विकराल हो गई। 30 अप्रैल को विधायक प्रतिनिधि ने कहा, आग ने किसान मांगीलाल और चिरंजीलाल बघेल दोनों भाइयों के मकान जला दिए। घर गृहस्ती के समान सहित लाखों के नुकसान की आशंका है मदद का आश्वासन दिया है। मकसूदनगढ़ और बीनागंज की दो फायर ब्रिगेड को 12 बार पानी भरना पड़ा तब आग बुझ पाई।