भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक व्यक्ति भर्ती, जिला अस्पताल किया गया रेफर
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम इंगुर्री निवासी 72 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह की संदिग्ध विषाक्त पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में बुधवार देरशाम 6:30 बजे बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए जिला रेफर कर दिया।