महिदपुर: महिदपुर-सेमलिया मार्ग पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
महिदपुर नगर से ग्राम सेमलिया जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पीली खाई क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव सड़क किनारे एक स्थान पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मौके से शराब की खाली बोतलें और खाद्य सामग्री के खाली पैकेट भी बरामद हुए हैं,