धामपुर: स्योहारा में एक आशिक ने युवती से शादी की जिद करते हुए रेलवे के विद्युत पोल पर चढ़ा, पुलिस ने बामुश्किल नीचे उतारा
Dhampur, Bijnor | May 20, 2026 स्योहारा में एक युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे से अफरा तफरी मच गई। आशिक युवक ने युवती से शादी की जिद करते हुए रेलवे के विद्युत पोल पर चढ़ गया। मंगलवार की रात करीब 12:00 तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा ।पुलिस मौके पर पहुंची और बामुश्किल उसे समझाते हुए नीचे उतारा गया।