पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र में वैन रुकवाकर शिक्षिका से छेड़छाड़, मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती निजी स्कूल में शिक्षिका है। बताया गया कि 14 मई को वह वैन से स्कूल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में दौलतपुर निवासी अवनीश पुत्र राधेश्याम ने वैन रुकवा ली और शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया।शिक्षिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।