Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur

✨ संस्कृति का सम्मान, विरासत का संरक्षण✨ पिछले 12 वर्षों में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के संरक्षण, पुनरुद्धार और विकास ने भारत को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया है। ➡️ अयोध्या, काशी और केदारनाथ का भव्य कायाकल्प ➡️ प्रसाद एवं स्वदेश दर्शन योजनाओं के माध्यम से तीर्थ स्थलों का विकास ➡️ बुद्ध सर्किट का विस्तार ➡️ करतारपुर साहिब कॉरिडोर का संचालन ➡️ जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को दर्शाते संग्रहालयों का निर्माण ➡️ भारत मंडपम जैसे विश्वस्तरीय सांस्कृतिक केंद्रों का विकास आज भारत की आस्था, संस्कृति और विरासत आधुनिक सुविधाओं के साथ दुनिया भर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Religious trusts & Endowments, MP #JansamparkMP #MadhyaPradesh #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi

302 views | Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

MORE NEWS

💠आगामी त्यौहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

➡️आगामी धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री अनिल जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आगामी त्यौहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की तथा अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री जैन ने सभी संबंधित विभागों को आगामी पर्वों के मद्देनजर सतर्क एवं अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, यातायात, आबकारी, होमगार्ड सहित अन्य विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि घाटों पर स्नान, दान एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान होमगार्ड के जवानों तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में यातायात अवरोध अथवा जाम जैसी परिस्थितियां उत्पन्न न हों, इसके लिए पूर्व से ही प्रभावी प्रबंधन किया जाए।

बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं डीजे के उपयोग को नियमानुसार एवं अनुमत सीमा के भीतर रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। अपर कलेक्टर ने कहा कि नर्मदापुरम जिला शांति एवं सौहार्द की अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाना जाता है और इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाओं के प्रति सतर्क रहने तथा उनके त्वरित खंडन के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों पर बल दिया। शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुनने के पश्चात अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जुलूस, चल समारोह एवं सार्वजनिक आयोजनों की पूर्व सूचना संबंधित थाना, सिटी मजिस्ट्रेट अथवा अनुविभागीय अधिकारी को देना अनिवार्य होगा। साथ ही ऐसे सभी आयोजनों के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त करना भी आवश्यक रहेगा।

बैठक में एडिशनल एसपी श्री अभिषेक राजन, डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आगामी प्रमुख पर्वों एवं आयोजनों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मोहर्रम, स्नान दान व्रत पूर्णिमा, भगवान जगदीश रथ यात्रा, देवशयनी ग्यारस, गुरु पूर्णिमा, विश्व जनजातीय दिवस, स्वतंत्रता दिवस, ईद मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, पर्यूषण पर्व, पोला-पिथौरा, गणेश चतुर्थी, गणेश विसर्जन तथा पितृ तर्पण प्रारंभ सहित अन्य प्रमुख त्योहार शामिल रहे।

#narmadapuram Home Department of Madhya Pradesh

💠आगामी त्यौहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित ➡️आगामी धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री अनिल जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आगामी त्यौहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की तथा अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जैन ने सभी संबंधित विभागों को आगामी पर्वों के मद्देनजर सतर्क एवं अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, यातायात, आबकारी, होमगार्ड सहित अन्य विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि घाटों पर स्नान, दान एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान होमगार्ड के जवानों तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में यातायात अवरोध अथवा जाम जैसी परिस्थितियां उत्पन्न न हों, इसके लिए पूर्व से ही प्रभावी प्रबंधन किया जाए। बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं डीजे के उपयोग को नियमानुसार एवं अनुमत सीमा के भीतर रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। अपर कलेक्टर ने कहा कि नर्मदापुरम जिला शांति एवं सौहार्द की अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाना जाता है और इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाओं के प्रति सतर्क रहने तथा उनके त्वरित खंडन के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों पर बल दिया। शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुनने के पश्चात अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जुलूस, चल समारोह एवं सार्वजनिक आयोजनों की पूर्व सूचना संबंधित थाना, सिटी मजिस्ट्रेट अथवा अनुविभागीय अधिकारी को देना अनिवार्य होगा। साथ ही ऐसे सभी आयोजनों के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त करना भी आवश्यक रहेगा। बैठक में एडिशनल एसपी श्री अभिषेक राजन, डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आगामी प्रमुख पर्वों एवं आयोजनों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मोहर्रम, स्नान दान व्रत पूर्णिमा, भगवान जगदीश रथ यात्रा, देवशयनी ग्यारस, गुरु पूर्णिमा, विश्व जनजातीय दिवस, स्वतंत्रता दिवस, ईद मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, पर्यूषण पर्व, पोला-पिथौरा, गणेश चतुर्थी, गणेश विसर्जन तथा पितृ तर्पण प्रारंभ सहित अन्य प्रमुख त्योहार शामिल रहे। #narmadapuram Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

#सोहागपुर: #सचिन_पूर्विया_हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुंहबोले जीजा ने चरित्र शंका में की हत्या

#सोहागपुर #सचिन_पूर्विया_हत्याकांड

@फ़ॉलोअर्स मुकेश अवस्थी Ganesh Rai

#सोहागपुर: #सचिन_पूर्विया_हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुंहबोले जीजा ने चरित्र शंका में की हत्या #सोहागपुर #सचिन_पूर्विया_हत्याकांड @फ़ॉलोअर्स मुकेश अवस्थी Ganesh Rai

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jun 18, 2026

सुरक्षित भारत, सशक्त भारत! 🇮🇳✨ 
📈  पिछले 12 सालों में 3 गुना बढ़ा देश का रक्षा बजट।
🌍  80 से ज्यादा देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा भारत।
🛡️ स्वदेशी उत्पाद दे रहे हैं हमारी सीमाओं को नई शक्ति। Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram  #madhyapradesh #jansamparkmp

सुरक्षित भारत, सशक्त भारत! 🇮🇳✨ 📈 पिछले 12 सालों में 3 गुना बढ़ा देश का रक्षा बजट। 🌍 80 से ज्यादा देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा भारत। 🛡️ स्वदेशी उत्पाद दे रहे हैं हमारी सीमाओं को नई शक्ति। Jansampark Madhya Pradesh #narmadapuram #madhyapradesh #jansamparkmp

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

💠रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

💠अवैध उत्खनन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, अस्थायी मार्ग भी किए जा रहे नष्ट

➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज विभाग द्वारा ग्राम होरियापीपर, तहसील नर्मदापुरम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्त वाहन को नियमानुसार आरटीओ परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। संबंधित प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नदियों में रेत परिवहन हेतु बनाए गए संभावित अस्थायी मार्गों को भी चिन्हित कर नष्ट किया जा रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

💠रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई 💠अवैध उत्खनन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, अस्थायी मार्ग भी किए जा रहे नष्ट ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज विभाग द्वारा ग्राम होरियापीपर, तहसील नर्मदापुरम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्त वाहन को नियमानुसार आरटीओ परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। संबंधित प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नदियों में रेत परिवहन हेतु बनाए गए संभावित अस्थायी मार्गों को भी चिन्हित कर नष्ट किया जा रहा है, जिससे अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

✨ संस्कृति का सम्मान, विरासत का संरक्षण✨ पिछले 12 वर्षों में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के संरक्षण, पुनरुद्धार और विकास ने भारत को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया है। ➡️ अयोध्या, काशी और केदारनाथ का भव्य कायाकल्प ➡️ प्रसाद एवं स्वदेश दर्शन योजनाओं के माध्यम से तीर्थ स्थलों का विकास ➡️ बुद्ध सर्किट का विस्तार ➡️ करतारपुर साहिब कॉरिडोर का संचालन ➡️ जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को दर्शाते संग्रहालयों का निर्माण ➡️ भारत मंडपम जैसे विश्वस्तरीय सांस्कृतिक केंद्रों का विकास आज भारत की आस्था, संस्कृति और विरासत आधुनिक सुविधाओं के साथ दुनिया भर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Religious trusts & Endowments, MP #JansamparkMP #MadhyaPradesh #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi - Hoshangabad News