आरा: शादी में शामिल होने निकले व्यक्ति की दस दिन बाद प्लेटफार्म 3 पर पैसेंजर ट्रेन से बरामद हुआ शव
Arrah, Bhojpur | Apr 29, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के रहने वाले धर्मेंद्र राम की अचानक मौत हो गई है। आरा-पटना पैसेंजर ट्रेन के बोगी से प्लेटफार्म न 3 पर शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक के परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र राम 19 अप्रैल को शादी में शामिल होने घर से निकले थे उसके बाद वापस नही आये थे। आज पुलिस के द्वारा सूचना दिया गया कि इनकी मौत हो गई है।