सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने गुरूवार को दोपहर 3 बजे सिहंस्थ मेला कार्यालय के सभागृह में सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे अधोसंरचना विकास के कार्यों की समीक्षा की। मेला अधिकारी बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि निर्माण कार्यो के दौरान किसी भी प्रकार का इश्यु होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तुरंत हल किया जाए।