शनिवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब लातेहार के माको में राष्ट्रीय जनता दल समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मिल्यानी कुजूर ने कहा कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यदि चुनाव जीती तो बिना भेदभाव के क्षेत्र का सार्वांगिक विकास करूंगी।