बहोरीबंद: सोमाकला के पास मील के पत्थर से टकराई बाइक, युवक की मौत
बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोमाकला दोहतरी-दोहतरा मार्ग पर गुरुवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक मील के पत्थर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को डायल 112 वाहन से तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।