बनमनखी: जानकीनगर में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 79,800 रुपये के नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
जानकीनगर सीमावर्ती इलाकों में जाली नोट खपाने वाले गिरोह के खिलाफ जानकीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 79,800 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोबा ग्राम वार्ड संख्या 4 निवासी मोहम्मद ऐनुल के रूप में की गई है।