राजातालाब: रोहनिया में विकास की बड़ी सौगात: 2.85 करोड़ की लागत से मुंडेश्वर महादेव मंदिर का सुंदरीकरण होगा
रोहनिया में विकास की बड़ी सौगात: 2.85 करोड़ की लागत से होगा मुंडेश्वर महादेव मंदिर का सुंदरीकरण वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास को नई गति देते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल के प्रयासों से मुण्डादेव गांव स्थित सुप्रसिद्ध मुंडेश्वर महादेव मंदिर के सृजन एवं सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन सोमवार की दोपहर बाद लगभग 2 बजे किया गया।