पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा, चाहे बड़े लोग हो या फिर छोटे लोग,जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाई होगी
सांसद पप्पू यादव पर रंगदारी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसे लेकर पप्पू यादव ने सफाई भी दी है लेकिन अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि चाहे कोई बड़े लोग हो या फिर छोटे लोग जो भी कानून तोड़ेंगे उन पर कार्यवाई होगी।