पटना ग्रामीण: नारियल घाट के पास फायरिंग के मामले में गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
पटना के नारियल घाट के पास 8 जून को फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों के द्वारा हमला कर दिया गया था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।वहीं इस मामले में मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।