पटना ग्रामीण: जेठुली गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, हथियार समेत 10 लोग गिरफ्तार
जेठुली में दो गुटों के बीच हुए पुराने विवाद को लेकर गोलीकांड का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें कुछ लोग हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुराने विवाद में जेल गए एक व्यक्ति बेल पर बाहर आ गया जिससे दूसरे पक्ष के नाराज लोगों ने इस घटनाको अंजाम दिया