औरंगाबाद में राजद का हल्लाबोल: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल"।
औरंगाबाद में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के रमेश चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इन लोगों ने भारत के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाये तथा इन लोगों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने दो सहयोगियों को दरकिनार कर जिस तरह से पूरे देश में चुनाव कराया। इससे चुनाव आयोग की पोल खुल गई है। जिसके खिलाफ वे लोग आंदोलन कर रहे हैं। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, बिहार में एकतरफा परिणाम के लिए ज्ञानेश कुमार पूरी तरह से दोषी है। उन्होंने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त का वे लोग पुतला फूंक रहे हैं।
इस अवसर पर राजद नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुबोध कुमार सिंह,शंकर यादवेंदु,रमेश यादव, सत्येंद्र यादव, उदय उज्ज्वल,अरुण यादव, सुशील कुमार के साथ अन्य राजद नेता उपस्थित थे।