बेंगाबाद: बेंगाबाद प्रखंड के चीनारास गांव में फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में ग्रामीणों की हुई एक अहम बैठक
बेंगाबाद प्रखंड के चीनारास गांव में सोमवार को 12 बजे फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में ग्रामीणों की एक अहम बैठक हुई। बैठक में जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का आयोजन यहां कमेटी गठन को लेकर किया गया था। मौके पर स्थानीय लोगों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा और उसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की।