शामली: शामली में जेल से जमानत पर रिहा हुए अभियुक्त ने सड़क पर कराई आतिशबाजी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Shamli, Shamli | Apr 4, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे शामली कोतवाली से बताया गया कि दुकान पर कब्जे के मामले में पुलिस ने 19 फरवरी को शामली के मोहल्ला तैमूरशाह निवासी अभियुक्त इखलाख उर्फ कालू कसाई को गिरफ्तार किया था, जो 2 अप्रैल को जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत के बाद अभियुक्त व उसके समर्थकों द्वारा सड़क पर आतिशबाजी की गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।