करछना: करछना तहसील में आयोजित शिकायतकर्ता सम्मेलन में एसडीएम करछना भारती मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं
जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को करछना तहसील परिसर में शिकायतकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसडीएम करछना भारतीय मीणा की अगुवाई में आयोजित इस शिकायतकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में क्षेत्र से आने वाले विभिन्न फरियादियों की समस्या को सुनते हुए मौके पर 4 मामले का निस्तारण किया। जबकि अन्य शिकायती पत्र के लिए टीम गठित किया।