घूरपुर थाना क्षेत्र के बलापुर के पास सोमवार रात 8 बजे करीब एक बाइक सवार युवक मार्ग से गुजर रहा था। तभी अचानक बाइक फिसल कर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की बाद लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस तथा एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले जाया गया। हालांकि घायल की पहचान नहीं हो पाई है।