करछना: रामपुर के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार 2 लोग घायल, उपचार के लिए भेजा गया
औद्योगिक थाना से महज एक मीटर की दूरी पर स्थित रामपुर के पास मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकरा कर गिर गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे। दोनों को उठाकर पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया।