करछना: बस्तर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का नहीं मिल रहा सुराग, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
करछना क्षेत्र के बस्तर गांव निवासी रामराज का 18 वर्षी बेटा करन बिंन्द 3 दिन पूर्व में घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उस दौरान देर शाम होने तक युवक घर नहीं दिखा तो घर बाले खोजना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे रात से सुबह हो गई लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं चल सका। हताश व परेशान परिजनों ने मामले को लेकर करछना थाने पर पहुंचकर शिकायत किया।