सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के हनुमान चौकी के पास नीलगाय से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
Sasni, Hathras | Jun 7, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ नेशनल हाईवे हनुमान चौकी के पास एक बाइक नील गाय से टकरा गई। सड़क हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड ADO पंचायत की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी को उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम करा आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।