पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में महागामा नगर पंचायत ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया जिससे स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप पहुंच गया। विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए नगर प्रशासक अरविंद प्रसाद अग्रवाल के आदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।