हाजीपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र के असोई में आपसी विवाद में बुजुर्ग की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम
भगवानपुर थाना क्षेत्र के असोई में आपसी विवाद में धक्का मुक्की हो गई। जिससे एक बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर चोट लग गई। और उनकी मौत हो गई। भगवानपुर थाने की पुलिस संदिग्ध परिस्थिति में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंची। मृतक मुनक्का महतो बताया गया। पुलिस मामले के जांच पड़ताल करने में जुट गई है।