मुज़फ्फरनगर: कोल्ड ड्रिंक मांगकर दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकानदार को पिस्टल दिखाकर लूटा, एनकाउंटर में 3 गिरफ्तार
मुज़फ़्फ़रनगर में कोल्डड्रिंक लेने के बहाने दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को पिस्टल दिखाकर मोबाइल और नगदी लूट ली थी। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में फरमान के पैर में गोली लगी, जबकि सोनू और सुएब को घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, नगदी, तमंचे और बाइक बरामद करने का दावा किया