पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने जनता दरबार लगाया, सुनी जन समस्याएं
Purnea East, Purnia | May 22, 2026
पूर्णिया विधायक विजय खेमका के द्वारा शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजित किया गया. इस जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे. वही विधायक ने सभी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निवारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।