झांसी: खिरकपट्टी कुशवाहा मोहल्ला की मां ने बड़े बेटे और लड़कियों पर धोखे से जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाकर कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Jun 23, 2025 थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत खिरकपट्टी कुशवाहा मोहल्ला निवासी बुजुर्ग महिला जमुना बाई ने सोमवार की दोपहर 2:00 बजे कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनके बड़े बेटे और बेटियों ने उनके इलाज करने के बहाने और विधवा पेंशन दिलाने के बहाने धोखे से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कर ली है अब छोटे बेटे को दे रहे झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी।