रक्षा विभाग दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपए की ठगी का मामला भादरा पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। पीड़ित दौलतराम सैनी से आरोपितों ने बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर नकद व ऑनलाइन रुपए लिए। न नौकरी लगी न पैसे लौटाए। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।