ताखा: कदमपुर में कई माह से खराब ट्रांसफार्मर से ग्रामीण परेशान, बिजली आपूर्ति ठप होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
Takha, Etawah | Jun 27, 2026 ऊसराहार। विकासखंड ताखा के ग्राम कदमपुर में कई महीनों से खराब पड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लगभग 300 ग्रामीण प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत ऊसराहार से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है और समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।