गोगरी: मीरगंज में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने दहेज और मारपीट का लगाया आरोप
गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के मीरगंज वार्ड संख्या 14 में एक विवाहिता महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान जूही कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब 10 महीने पहले, जून