आगर: सालियाखेड़ी का छोटा तालाब फूटने से किसानों के खेतों में घुसा पानी, किसानों ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
बारिश के चलते सालियाखेड़ी में बना छोटा तालाब फुट गया गया, तालाब से पानी का रिसाव होने की वजह से किसान राजेश कटारिया, मुकेश कटारिया, नारायण सिंह कटारिया, जगदीश निंबोदिया, प्रदीप पाटीदार, महेश भिलाला, भेरूलाल भिलाला, रामू सेठ के खेत में पानी घुस गया। किसानो की फसले नष्ट होने से उनका लाखो रूपये का नुकसान हो गया है। पटवारी को अवगत कराकर मुआवजे की मांग की गई है।