आगर: तनोडिया-तराना मार्ग पर बड़ोदिया खाल में पानी से भरे पुलिया पर जाने के दौरान पिकअप वाहन बीच में हुआ बंद
तनोडिया तराना मार्ग पर बड़ोदिया खाल पर तेज बारिश के चलते पुलिया पर पानी बह रहा था जीप पिकअप वाहन वाले ने लापरवाही करते हुए वाहन को पुलिया के ऊपर बहते पानी में उतार दिया जिससे पूरा वाहन पानी में डूबने लगा गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।जिसके बाद ग्रामीणों और क्रेन की मदद से जीप पिकअप वाहन को पानी से बाहर निकाला और वाहन चालक को पुलिसकर्मियों समझाइश दी।