भभुआ: माथाचक गांव से उत्तर डिह पर बधार में लू लगने से एक मजदूर की हुई मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 29, 2024 माथाचक गांव से उत्तर डिह पर बधार में लू लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जो कुदरा थाना क्षेत्र के माथाचक गांव के राम आशीष बिन्द के 35 वर्षीय पुत्र श्याम बिहारी बिन्द बताया गया है। मृतक के पिता ने कहा कि कल गांव से उत्तर डिह पर खेत में बिया डालने के लिए खेत को तैयार करने के लिए गया हुआ था। तभी खेत पर ही मजदूर को लू लगने से मजदूर की मौत हो गई है।