भभुआ: कांनडिहरा गांव के बधार में लू लगने से पशुपालक की हुई मौत, सदर अस्पताल में कराया गया शव का पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 29, 2024 कांनडिहरा गांव के बधार में लूह लगने से एक पशुपालक की मौत हो गई। जो अधौरा थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी स्वर्गीय रामजन्म सिंह की 50 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि पशुपालक कुदरा थाना क्षेत्र के तुर्की फूली गांव में डेरा डालकर पशुओं को चराने का काम करता था। जहां बधार में लू लगने से उसकी मौत हो गई है।