राजसमंद: सुगम्यता समिति की बैठक में एडीजे श्री ओझा ने दिव्यांग कल्याण पर चर्चा की
राजसमंद 27 मार्च। अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश और सुगम्यता समिति (एक्सेसिबिलिटी कमेटी) अध्यक्ष श्री सुनील कुमार ओझा ने गुरुवार को विभिन्न विभागों और संस्थाओं की बैठक लेकर दिव्यांगजन के हितों के संरक्षण और उनके सर्वांगीण कल्याण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। श्री ओझा ने सर्वप्रथम कमेटी के गठन के पीछे के उद्देश्यों और लक्ष्यों को विस्तार से समझाया।