राजसमंद: ज़िले में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे ट्रक को किया ज़ब्त व चालक को भी किया गिरफ्तार
राजसमंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जप्त, चालक गिरफ्तार। राजसमंद में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलसुबह गीली लकड़ी से भरा एक ट्रक जप्त किया है। वन विभाग की टीम ने मौके से ट्रक चालक को भी दबोचा है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर राजनगर से पुठोल तक किया गया था पीछा करके की गई।