कटंगी: कन्या शाला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, न्यायाधीश ने छात्राओं से किया प्रेरक संवाद
गुरुवार 23 मार्च को नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सुबह सवा 10 बजे किया गया। व्यवहार न्यायालय कटंगी न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सुश्री शबाना खान ने इस विशेष अवसर पर छात्राओं से प्रेरक संवाद किया।