बैरगनियां: बागमती में बाढ़ से अख्ता घाट पर नाव बनी सहारा, ग्रामीणों ने स्थायी पुल निर्माण की उठाई मांग
बैरगनिया बागमती नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद बैरगनिया प्रखंड के अख्ता घाट पर लोगों का आवागमन पूरी तरह नाव के सहारे हो गया है। बाढ़ के पानी के कारण सड़क संपर्क बाधित होने से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्य, शिक्षा, इलाज और बाजार आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।