सलोन: परशदेपुर कस्बे के वार्ड नंबर 09 में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
27:7:2026 को 6:00 सुबह जानकारी हुई की परशदेपुर कस्बे के वार्ड 09 में अमरीन बानो (30) पत्नी तुफैल अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनो का कहना है कि देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। जानकारी होते ही उसे रायबरेली के निजी अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मोहित शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।