सदर: क्रिश्चियन कॉलेज के बाहर गंदगी का अंबार, बदबू से परेशान छात्र और स्थानीय लोग
Sadar, Lucknow | Jul 7, 2026 लखनऊ के गोलागंज वार्ड में क्रिश्चियन कॉलेज के बाहर लंबे समय से सफाई न होने के कारण गंदगी का अंबार लग गया है। सड़क किनारे जमा कूड़े से उठ रही बदबू के बीच छात्र-छात्राओं और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सफाई कर्मी नहीं पहुंचे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।