लाडपुरा: कोटा में रेंटल कार नहीं मिलने पर युवक भड़का, थार पर पत्थरों से किया हमला, पूरी वारदात CCTV में कैद, पुलिस जुटी जांच में
Ladpura, Kota | Jun 15, 2026 कोटा में रेंटल कार नहीं मिलने पर बदमाशों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के कोरल पार्क स्थित एक कार रेंटल ऑफिस में यह घटना रविवार दोपहर 1:30 बजे हुई। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।